फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After water in milk, now there is a complaint of lack of vegetables in Tehari

Mirzapur News: दूध में पानी के बाद अब तहरी में सब्जी की कमी की शिकायत

Sun, 15 Dec 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
After water in milk, now there is a complaint of lack of vegetables in Tehari
मिर्जापुर/सीखड़। सीखड़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मवैया में अब तहरी में सब्जी की कमी की शिकायत मिली है। दूध में पानी मिलाकर बच्चों को दिए जाने का मामला सामने आए दो दिन भी नहीं हुए थे कि अब तहरी में सब्जी की कमी की शिकायत सामने आ गई है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मवैया में शुक्रवार को तहरी में एक गोभी मिलाकर 100 बच्चों को खिलाने की बात सामने आई थी। इसके बाद अब शिकायत की जांच होने लगी है। प्रधानाध्यापक ने इस तरह की गड़बड़ी से इनकार किया। उधर, मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक रविंद्र मिश्रा शनिवार को विद्यालय में जांच करने पहुंचे। उन्होंने रसोइयों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया और स्टोर की जांच की। रसोई घर में काफी मात्रा में आलू आदि उपलब्ध था। रसोइयों ने बताया कि वे सब्जी काट रही थीं, तभी किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया। जिला समन्वयक रविंद्र ने बताया कि इस मामले की फिर से जांच कराई जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह का कहना है कि 95 बच्चों के लिए तहरी बनाई गई थी। जिसमें दो गोभी, एक किलो टमाटर, दो किलो लौकी, ढाई किलो आलू, सोयाबीन आदि भरपूर मात्रा में मिलाई गई थी। सब्जी रसोइयां काट रही थीं, तभी किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि जांच में सब कुछ सामान्य था, लेकिन आरोप लगाया गया है तो जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed