फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After waiting for an hour and a half, patients issued their own slips.

Mirzapur News: डेढ़ घंटे इंतजार के बाद मरीजों ने खुद काटी पर्ची

Sun, 06 Sep 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
After waiting for an hour and a half, patients issued their own slips.
पीएचसी पटेहरा में इलाज कराने आई लड़की खुद काट रही पर्ची।- संवाद।
पटेहरा। सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू होने के बावजूद शनिवार को पटेहरा पीएचसी में मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इंतजार से परेशान मरीजों और उनके परिजनों ने हंगामा किया तो साढ़े नौ बजे वार्ड बॉय ने मरीजों को बुलाकर उनसे ही पर्चियां लिखवानी शुरू कर दीं। मामले की जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी को देने के बाद ओपीडी में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों की पर्चियां बनाकर इलाज शुरू किया।
गाइडलाइन के अनुसार पीएचसी और सीएचसी में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। शनिवार को सुरजलाल (65), साधु (50) निवासी अतरैला पांडेय, रूपा (14) निवासी आषाढ़ी, अभय कुमार (9) और राजाराम (45) निवासी पटेहरा समेत सात मरीज सुबह आठ बजे से पर्ची कटवाने के इंतजार में बैठे रहे। डेढ़ घंटे तक पर्ची न कटने पर मरीजों के परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

25 अगस्त को भी पर्ची न कटने के कारण पटेहरा निवासी नौ माह के श्रेयांश को लेकर मां डेढ़ घंटे तक पीएचसी के बाहर बैठी थी। उस समय विहिप के प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज कोल ने सीएमओ को फोन कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed