{"_id":"637fc5827c495b145f46857a","slug":"after-the-husband-the-wife-also-died-there-was-a-theft-in-the-house-mirzapur-news-vns6853372190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रोड एक्सीडेंट में पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर में हुई चोरी, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रोड एक्सीडेंट में पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर में हुई चोरी, लोगों में आक्रोश
Fri, 25 Nov 2022 09:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:22 AM IST
सार
सड़क हादसे में पति की मौत के बाद देर शाम पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह दंपती का इकलौता पुत्र रवि कुमार जब घर पहुंचा तो माता-पिता के शव देखकर बेसुध होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटी इंदू देवी व पुत्र रवि कुमार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में पति की मौत के बाद देर शाम पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। उधर, रात में घर को सुनसान पाकर चोर ताला तोड़कर पचास हजार नकद सहित कीमती आभूषण उठा ले गए। हादसे में पति-पत्नी की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चोरी की घटना से लोग सकते में हैं।
उधर, हादसा व चोरी की घटना से नाराज लोगों ने गांव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बृहस्पतिवार को जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शाम कराया। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद रही। बाद में परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर शिवपुर घाट की ओर रवाना हो गए।
हादसे के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह दंपती का इकलौता पुत्र रवि कुमार जब घर पहुंचा तो माता-पिता के शव देखकर बेसुध होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटी इंदू देवी व पुत्र रवि कुमार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम करीब पांच बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी मोड़ के पास हार्वेस्टर (धान काटने की मशीन) की टक्कर से साइकिल सवार विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबरी गांव निवासी कन्हैया लाल उर्फ भाई लाल गुप्ता (45) पुत्र ठाकुर प्रसाद की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल पत्नी राज कुमारी (40) को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां देर शाम राजकुमारी की भी मौत हो गई।
कन्हैया लाल पत्नी को दवा दिलाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसा हो गया। दंपती के एक पुत्र रवि और बेटी इंदू है। इंदू की शादी हो चुकी है।
उधर, हादसे में कन्हैयालाल की मौत होने पर घर सुनसान पाकर चोर बुधवार की रात नकद रुपये व जेवरात सहित कीमती सामान उठा ले गए। बुधवार की शाम हादसे में मौत होने के बाद परिजन मंडलीय अस्पताल में शव के पास थे।
कन्हैया की बेटी इंदू देवी ससुराल से आने के बाद पिता का शव देखकर देर रात मौसी के घर सर्रोई चली गईं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे इंदू जब पिता के घर बरईबरी पहुंचीं तो घर के अंदर का दृश्य देख सन्न रह गईं। चोरी की घटना की सूचना पर पड़ोसी जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुत्री इंदू के अनुसार 50 हजार नकद, मां का सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी व झुमका, चांदी की करधनी, चांदी का लच्छा व पायल तथा अन्य समान चोर उठा ले गए हैं। चोर मकान के पिछले दरवाजे से प्रवेश कर अटैची व बक्से में रखे नकद व जेवरात उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस चली गई।
प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल अतुल कुमार राय ने बताया कि अभी परिजनों ने चोरी की तहरीर नहीं दी है। मौके पर छानबीन की गई है। चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।