फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the dispute, the young man gave his life by hanging

विवाद के बाद फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
After the dispute, the young man gave his life by hanging
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां मोहल्ले में सोमवार की देर रात एक युवक पंखे पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। शोर मचाने पर पड़ोसी आए। दरवाजा तोड़ाकर उसे फंदे से नीचे उतारकर मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के फतहां निवासी रंजीत गुप्ता (28) की कास्मेटिक की दुकान है। वह दो दिन पूर्व अपने ससुराल गया था। वहां पर उसका कुछ विवाद हुआ। सोमवार की रात वह ससुराल से घर लौटा। इसके बाद वह कमरे में चला गया। पत्नी और परिवार के लोग दरवाजा पीटने लगे, पर उसने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान वह पंखे पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। झरोखे से फंदे पर उसे लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजे को तोड़कर परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed