फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the accident, the Japanese citizen was safely taken to the airport

Mirzapur News: हादसे के बाद जापानी नागरिक को सुरक्षित पहुंचाया एयरपोर्ट

Sun, 20 Oct 2024 04:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the Japanese citizen was safely taken to the airport
मिर्जापुर। शक्तिनगर एनटीपीसी विजिट कर शनिवार की रात वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे जापानी नागरिक का वाहन फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन का प्रबंध कर विदेशी नागरिक को समय से एयरपोर्ट पहुंचाया। जापानी नागरिक ने मिर्जापुर पुलिस की तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पर अदलहाट थाने की पुलिस तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को फत्तेपुर टोल प्लाजा से कब्जे में लेकर थाने लेकर आई। इस दौरान पुलिस को यह पता चला कि वाहन में एक जापानी नागरिक योशीफूमी सवार है, जो शक्तिनगर एनटीपीसी विजिट कर वाराणसी एयरपोर्ट जा रहा है। उसकी बाबतपुर एयरपोर्ट से 10 बजे फ्लाइट है। इसकी जानकारी होने पर अदलहाट थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का प्रबंध कर विदेशी नागरिक को समय से एयरपोर्ट पहुंचाया। एयरपोर्ट पहुंचने पर जापानी नागरिक ने मिर्जापुर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापन किया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटना होने के बाद विदेशी नागरिक को दूसरे वाहन से सुरक्षित वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed