फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After a week, it rained for an hour, water entered the houses

Mirzapur News: एक हफ्ते बाद एक घंटे हुई बारिश, घरों में घुसा पानी

Sat, 26 Jul 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
After a week, it rained for an hour, water entered the houses
मिर्जापुर। एक हफ्ते बाद शुक्रवार को दोपहर में एक घंटे तक जोरदार बारिश होने से सड़कें और गलियां उफनाने लगीं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर, अस्पताल परिसर और बस अड्डे में पानी भर गया।
विज्ञापन

कई घरों में भी पानी घुसने से लोग परेशान रहे। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धान की रोपाई में किसान जुटे रहे।
पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने और तेज धूप निकलने के कारण बेतहासा उमस बढ़ गई थी। बादल तो छाते थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। शुक्रवार को भोर में चार बजे से ही मौसम ने करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ उठे बादल सूर्योदय से पहले गायब हो गए और धूप निकल आई। नौ बजे के बाद फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा।
विज्ञापन

दोपहर में करीब एक बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक जोरदार बारिश होने से एक डिग्री पारा लुढ़क गया। लोगाें को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश के चलते जिला अस्पताल परिसर, रोडवेज परिसर में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कलेक्ट्रेट परिसर में और न्यायालयों के सामने पानी भर गया। अधिवक्ताओं के चैंबर भी पानी से घिर गए। कुछ देर बाद पानी निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आवास विकास काॅलोनी और डंगहर के निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुसने गया। मिर्जापुर-भटौली मार्ग पर सरैया के पास जलभराव होने से राहगीर परेशान रहे। चेतगंज और कछवां इलाके में बारिश से खेतों में पानी भर गया।

इससे किसानों के चेहरे खुशी से चमक उठे। बारिश थमते ही किसान धान की रोपाई में जुट गए। ग्रामीण कृषि सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू, वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed