फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After a quarrel with his wife, he created a ruckus on the street, smashed the windows of more than six vehicles, and beat a sadhu so severely that he required three stitches and suffered two broken fingers.

Mirzapur News: पत्नी से झगड़े के बाद सड़क पर किया बवाल, छह से ज्यादा वाहनों के शीशे तोड़े, साधु को इतना पीटा की लगाने पड़े तीन टांके, दो अंगुलियां भी टूटीं

Sat, 13 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his wife, he created a ruckus on the street, smashed the windows of more than six vehicles, and beat a sadhu so severely that he required three stitches and suffered two broken fingers.
विंध्याचल में युवक के हमले में घायल बाबा। फोटो - संवाद 
- विंध्यवासिनी धाम जाने वाले मार्ग पर रही अफरा तफरी- 30 मिनट तक किया उत्पात, पुलिस के युवक को हिरासत में लिया तो दर्शनार्थियों को मिली राहत
विज्ञापन


फोटो -----
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल, मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन के लिए आए आजमगढ़ के अतुल कुमार पांडेय ने होटल में पत्नी से विवाद के बाद सड़क पर 30 मिनट तक बवाल किया। लाठी से छह से ज्यादा वाहनों के शीशे तोड़ दिए और सड़क से गुजर रहे प्रयागराज निवासी साधु हरिदास बाबा उर्फ टोटल बाबा इतना पीटा की सिर में तीन टांके लगाने पड़े और दाहीने हाथ की दो अंगुलिया टूट गईं।
विंध्याचल धाम जाने वाली सड़क पर आधे घंटे तक अफरा तफरी मची रही। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर गई तब लोगों ने राहत की सांस ली। अतुल पत्नी और बच्चे के साथ एसबीआई चौराहे पर स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। पत्नी से किसी बात पर झगड़ा होने के बाद सड़क पर खड़ी कारों पर लाठी से हमला बोल दिया। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो टोटल बाबा को पीट कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। घायल टोटल बाबा को सीएचसी ले जाया गया, डॉ मनोरंजन राय ने उपचार किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह उत्पात लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तब जाकर लोगों की जान में जान आई।
विज्ञापन

आरोपी अतुल दो दिनों से होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह 11 बजे पत्नी से विवाद होने के बाद वह होटल से बाहर निकला और हाथ में आई लाठी से स्टेशन रोड पर खड़ी कारों के शीशे तोड़ने लगा। यह नजारा देख मंदिर जा रहे और लौट रहे भक्तों में अफरा तफरी मच गई। लोेग इधर उधर भागने लगे। उसी दौरान स्थानीय लोगों ने युवक को रोकने का प्रयास किया पर उसके लाठी भांजने और आक्रामक रुख को देखकर कोई करीब नहीं गया। युवक ने निशान पर ज्यादातर वह गाड़ियां निशाने पर आईं जो रेलवे स्टेशन से मंदिर जाने वाली सड़क पर खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट --
राजस्थान के श्रद्धालु की कार का शीशा तोड़ा
राजस्थान के श्रद्धालु कंजोड़ शर्मा ने बताया कि वे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे। भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल संचालक ने उनकी कार सड़क पर खड़ी करा दी। युवक के हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया।


इनसेट ----
विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले आजमगढ़ से पत्नी और बच्चे के साथ आरोपी मां विंध्यवासिनी के धाम में आया था। शुक्रवार सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। वह गुस्से में बाहर खड़ी कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। दो पक्ष थाने आए। दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। शीशा तोड़ने का आरोपी अतुल कुमार पांडेय नशे का भी आदि था।

विंध्याचल में युवक के हमले में घायल बाबा। फोटो - संवाद 

विंध्याचल में युवक के हमले में घायल बाबा। फोटो - संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed