फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adopt virtuous conduct and stay away from intoxicants: Saint Pankaj Ji Maharaj

सदाचार अपनाएं, नशे से रहें दूर : संत पंकज जी महाराज

Wed, 26 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Adopt virtuous conduct and stay away from intoxicants: Saint Pankaj Ji Maharaj
चील्ह। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में चल रही शाकाहार-सदाचार एवं मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा सोमवार शाम कोन ब्लॉक के पुरानेवाड़ा गांव पहुंची। संत पंकज जी महाराज ने लोगों से शाकाहार अपनाने, नशे से दूर रहने और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्य, दया, करुणा, प्रेम और अहिंसा को अपनाना ही सच्चा मानव धर्म है। मनुष्य को निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करनी चाहिए और बुरे कर्मों का त्याग कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने ‘जयगुरुदेव’ नाम के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता मोती लाल सिंह, आयोजक कैलाश गुप्ता, सतपाल सिंह, उजाला, शिवलाल, अशोक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद यात्रा अगले पड़ाव बरकछां, ब्लॉक सिटी के लिए रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed