फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Administration geared up for Bechubir fair

Mirzapur News: बेचूबीर मेले के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Administration geared up for Bechubir fair
अहरौरा। अंतर प्रांतीय बेचूबीर मेले की प्रशासनिक तैयारी को लेकर शुक्रवार को बरही गांव स्थित मेला स्थल पर एसडीएम चुनार तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन ने पुलिस राजस्व, सिंचाई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा तथा लोक निर्माण विभाग के अलावा विद्युत और पालिका प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक कर मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान मेला आयोजकों के साथ हुई वार्ता में उप जिलाधिकारी चुनार चंद्रभानु सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिसको गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाए। इसमें लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा तथा सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद विकासखंड राजगढ़ के खंड विकास अधिकारी रमाकांत को निर्देशित किया गया कि निर्धारित स्थलों पर सफाई के लिए कम से कम पचास सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा ड्यूटी चार्ट के साथ सूचना अपडेट रखी जाए। पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ममनिया नहर में पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया। महिला श्रद्धालुओं को वस्त्र बदलने के लिए भक्सी नदी के पास चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने को कहा। वार्ता के दौरान एसडीएम ने बताया कि एहतियात के तौर पर मेला क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा मौजूद रहेगी। अनावश्यक सड़क तथा उसकी पटरियों तथा खाली पड़ी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश दे दिया गया है। मेला शुरू होने के पूर्व सभी सुविधा बहाल करा ली जाएगी। बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, अवर अभियंता नरसिंह मौर्य, रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed