फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aditya won first place in 400 meters in primary, and Ashish won first place in upper primary.

Mirzapur News: 400 मीटर प्राथमिक में आदित्य व उच्च प्राथमिक में आशीष प्रथम

Sat, 25 Oct 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aditya won first place in 400 meters in primary, and Ashish won first place in upper primary.
71वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में योगासन करते छात्र, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। भिस्कुरी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय 71वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। पहले दिन दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, पीटी व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राथमिक विद्यालयों की 400 मीटर की दौड़ में आदित्य प्रथम रहे जबकि दूसरे स्थान पर प्रदीप व तृतीय स्थान पर मुन्नू रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक में आशीष प्रथम रहे। बाबू द्वितीय व शिवम तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में ज्योति कुमारी प्रथम, मानवी द्वितीय व नंदिनी तृतीय रहीं। 400 मीटर उच्च प्राथमिक बालिका में रेशमा प्रथम, खुशी द्वितीय व डेजी तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में जमालपुर प्रथम व कोन द्वितीय रहे। इसी प्रकार वॉलीबॉल बालक में नरायनपुर प्रथम व राजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे। पीटी में हलिया प्रथम व मड़िहान द्वितीय रहा। बैडमिंटन बालिका उच्च प्राथमिक एकल में रुबी प्रथम व दीक्षा उपाध्याय द्वितीय रहे। मुख्य अतिथि एडीएम अजय कुमार सिंह ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र लकी ने मशाल दौड़ किया। मुख्य अतिथि ने गन फायर कर दौड़ प्रतियोगिता का प्रारंभ किया। आयोजक बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह का स्वागत किया। डीसी एनआरएलएम व सभी खंड शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन बीईओ सिटी व कुलदीप शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विनोद यादव, रविकांत द्विवेदी, सत्यंवदा, रेणुका सिंह, रचना पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed