{"_id":"571e615f4f1c1b3a64a919d6","slug":"activated-administration-to-save-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बचाने के लिए सक्रिय हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बचाने के लिए सक्रिय हुआ प्रशासन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बूंद-बूंद को तरसती जिंदगी और बत्तर होते हालात
- फोटो : सौतिक बिश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुक्त विन्ध्याचल मंडल रंजन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में पेयजल समस्या के निवारण के लिए बैठक की गई। आयुक्त ने कहा कि पेयजल समस्या के निराकरण के लिए सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं।
जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खराब व बंद पड़े नलकूपों को अविलंब प्रारंभ कराएं। कहा कि जिले में 129 माइक्रो वाटर शेड चिन्हित किए गए हैं। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित अधिकारी कारगर कदम उठाएं। इस कार्य में गति लाएं ताकि पानी की एक-एक बूंद को रोक कर धरती के नीचे संरक्षित किया जा सके।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे बरकछा स्थित बीएचयू के साउथ कैंपस के पास वन विभाग की भूमि को वाटर शेड हेतु तुरंत प्रोजेक्ट बना कर कार्य प्रारंभ करें ताकि वाटर रिचार्ज की समुचित व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
आयुक्त ने उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि वे खेत का पानी खेत में रोकने के लिए रिजार्च बेल की कार्ययोजना बना कर उसमें गति लाएं। मंडलायुक्त ने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पर ड्राप पर क्राप योजना को प्रभावी बनाने के लिए काम करें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग , वाटर स्टोरेज, ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।