{"_id":"696a9a7e23889f36340bf7cf","slug":"action-should-be-taken-against-the-toll-workers-who-beat-up-the-lawyer-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-147040-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधिवक्ता की पिटाई करने वाले टोलकर्मियों पर की जाए कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधिवक्ता की पिटाई करने वाले टोलकर्मियों पर की जाए कार्रवाई
अधिवक्ता पर पिटाई के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत- संवाद
Link Copied
मिर्जापुर। बाराबंकी टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता अभिषेक कुमार दुबे ने कहा कि बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल बूथ पर एक अकेले अधिवक्ता पर टोलकर्मियों ने बर्बरता पूर्वक जानलेवा हमला किया। उनको अपमानित किया। पिटाई करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे लगता है कि प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। यह अमानवीयकृत देश के अधिवक्ता समुदाय के लिए लिए अत्यधिक चिंताजनक व खेद का विषय है। अधिवक्ता पर इस तरह का हमला होने पर जन प्रतिनिधि चुप है। इस घटना से अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। टोल कर्मियों पर गिरफ्तारी होने पर पुलिस टोलकर्मियों की आव भगत लगी है। उनको गद्दा और बोतल बंद पानी मुहैया करा रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता को न्याय दिया जाए। अगर कार्रवाई नहीं मिलती तो सरकारी का विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर मनोज कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, यशवंत, कृष्ण मोहन तिवारी, जय कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।