फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Acharya did unnatural rape with teenager in mirzapur

शर्मनाक: आचार्य ने किशोर के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Feb 2022 10:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 10:21 PM IST
सार

क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामचंद्र दास के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, मारपीट व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Acharya did unnatural rape with teenager in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भागवत कथा के दौरान आचार्य रामचंद्र दास उर्फ जय मिश्रा पर किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। रविवार को पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जय मिश्रा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जय मिश्रा पद्म विभूषण से सम्मानित जगदगुरु राम भद्राचार्य के उत्तराधिकारी हैं।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर के पिता ने तहरीर में बताया कि पिछले सात माह से उसका पुत्र श्रीतुलसी पीठ कांच मंदिर, जानकी कुंड, चित्रकूट में रहकर व्याकरण की शिक्षा ले रहा है। आचार्य रामचंद्र दास ने उसके पुत्र को प्रवेश दिलवाया था।
विज्ञापन


मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र के एक गांव में आठ फरवरी 2022 से 14 फरवरी तक भागवत कथा थी। आरोप है कि इस कार्यक्रम में रामचंद्र दास उसके पुत्र को ले गए थे। 13 फरवरी को प्रसाद लेने के बाद रात 10 बजे रामचंद्र दास ने पुत्र को कमरे में बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसकी पिटाई की और रिवाल्वर से धमकाया कि किसी को बताया तो गोली मार दूंगा। 18 फरवरी को रामचंद्र दास ने उसे मेसेज कर पुत्र को ले जाने को कहा। पीड़ित के पिता ने बताया कि वह उस समय गुजरात में था। 24 फरवरी को आश्रम पहुंचा तो पुत्र ने रो-रो कर पूरी बात बताई। 

क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामचंद्र दास के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, मारपीट व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि रामभद्राचार्य ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे आश्रम के खिलाफ षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिष्ठा को न सहने के कारण लोगों ने बच्चों को मोहरा बनाकर स्वार्थ साधा है। रामचंद्र कमरे में कभी अकेले नहीं सोते हैं। कुछ लोगों ने बच्चे से यह सब बातें कहलवाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed