फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of Snatching Orchestra Manager's Pistol Arrested

Mirzapur News: ऑर्केस्ट्रा प्रबंधक का पिस्टल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of Snatching Orchestra Manager's Pistol Arrested
ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में बुधवार रात बरात में ऑर्केस्ट्रा शुरू करने के लिए हुए झगड़े में ऑर्केस्ट्रा प्रबंधक सौरभ जायसवाल की लाइसेंसी पिस्टल छीनकर भागने वाले आरोपी किरन उर्फ अर्जुन को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल और कारतूस जब्त कर ली गई। दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। मड़वा धनावल गांव में लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी कला गांव से बरात आई हुई थी। ऑर्केस्ट्रा देखने पहुंचे ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा शुरू करने के लिए हुए विवाद के दौरान मनबढ़ युवकों ने प्रबंधक की लाइसेंसी पिस्टल छीन कर भाग गए थे। मामले में बृहस्पतिवार को ऑर्केस्ट्रा प्रबंधक सौरभ जायसवाल निवासी बल्ली का अड्डा थाना कोतवाली कटरा ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष भारत सुमन फोर्स के साथ मड़वा धनावल गांव स्थित तालाब के पास से इंद्रवार गांव निवासी किरन उर्फ अर्जुन को पकड़ा। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी रोहित निवासी अमदह थाना ड्रमंडगंज व अमित निवासी पवांरी कलां थाना हलिया पुलिस को देखकर भाग गए। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि युवक किरन उर्फ अर्जुन के पास से पिस्टल एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed