फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of snatching, case registered

छिनैती का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Sep 2021 08:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching, case registered
लालगंज। थाने में शनिवार को एक व्यक्ति ने मारपीट छिनौती की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने चार लोगों को आरोपित कर उन पर मारपीट कर मोबाइल के साथ चार हजार रुपया नगद, और पर्स छिनने का आरोप लगाया। दर्ज मामले में आरोपियों में दो अज्ञात शामिल है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अखिलेश बहादुर सिंह लालगंज थाना क्षेत्र के चफला गांव के निवासी है। दर्ज मामले में उन्होंने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के रेचकारी गांव स्थित वो अपने मौसी के घर गए थे। शाम को वापस लौटने के दौरान रजई नहर के पास खड़े चार लोगों उसे रोक उस पर हमला कर दिया। साथ ही उसके पास मौजूद मोबाइल को छिन कर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में बस्तरा गांव निवासी विजेंद्र और महेश को नामजद तथा उसके दो अज्ञात दोस्तों को भी आरोपित किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके पास मौजूद चार हजार रुपया नगद, मोबाइल, पर्स जिसमें उसका ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि था। पुलिस छीनैती की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed