फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of raping a teenage girl on the pretext of marriage arrested

Mirzapur News: शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2023 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenage girl on the pretext of marriage arrested
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को पाॅक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पांच नवंबर को नामजद तहरीर देकर अपने पड़ोस के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि 29 अक्टूबर को पड़ोसी युवक शादी करने का झांसा देकर उनकी किशोरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि विवेचना के दौरान किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराने के बाद उसका बयान दर्ज कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस नामजद आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दोपहर में भैंसोड़ बलाय पहाड़ स्थित एक स्कूल के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed