फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   accused of negligence

निषाद समुदाय की उपेक्षा का आरोप

Wed, 16 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
accused of negligence
पांच सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को निषाद समुदाय की महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि निषाद समुदाय के लोग प्राचीन काल से गंगा किनारे रह कर गंगा की जमीन पर खेती-बारी करते हुए मत्स्य आखेट और नौका संचालन का कार्य करते चले आ रहे हैं, लेकिन शासन और प्रशासन द्वारा राजनैतिक विद्वेष के कारण निषाद समुदाय को नीचा दिखाने के लिए सदैव से ठगा जा रहा है।
विज्ञापन

कहा गया कि निषाद समुदाय का विकास दिन प्रतिदिन गर्त में चला जा रहा है तथा इस समुदाय के पुश्तैनी व्यवसाय मत्स्य, आखेट, नौका संचालन आदि पर भी शासन स्तर पर रोक लगाई जा रही है, जिससे निषादों के घर में बच्चों व महिलाओं का भरण पोषण हो पाना मुश्किल हो गया है। विंध्याचल सहित मिर्जापुर नगर के निषाद बस्तियों में बिजली-पानी व साफ-सफाई का अभाव बना रहता है, बावजूद इसके व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं हो पा रहा है। इस दौरान रामलाल साहनी, हीरावती, चंदा, समुंदरा देवी, केवला, उषा देवी, चंपा, गुड्डी, बेसरा देवी, मुन्नी देवी, दुर्गावती, पार्वती, बन्ना देवी, सतना देवी, नगीना, बैजंती, रेश्मा देवी, चनरा, लता, संतरा देवी, निर्मला, सीता, कौशल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed