फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of murder of teenager arrested in encounter

Mirzapur News: किशोरी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of teenager arrested in encounter
अदलहाट थाना क्षेत्र के एक पहाड़ी पर किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंक दिए जाने के मामले में आरोपी 50 हजार के इनामी को पुलिस ने मंगलवार को सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि एक तरफा प्यार में युवक ने किशोरी की चाकू मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन

इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बीते शनिवार को सुबह शौच के लिए निकली थी। वह घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। शाम को बच्चे पतंग उड़ाने एक पहाड़ी पर गए तो वहां गुफा में किशोरी का धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका हुआ दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की। पुुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। इस मामले के पर्दाफाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया और स्वॉट टीम ने छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान विकास कुमार निवासी मुस्कीपुर थाना गोगरी जनपद खगड़िया बिहार का नाम भी प्रकाश में आया। जो गांव में बन रहे पानी टंकी पर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विकास कुमार को पकड़ने के लिए दबिश दी। उस दौरान विकास ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। मुठभेड़ में गोली विकास के बांए पैर में लगी। उन्होंने बताया कि आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में वाराणसी में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छानबीन में विकास का नाम आने पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सर्विलांस आदि से पड़ताल में उसका लोकेशन मध्य प्रदेश, बिहार व झारखंड से लेकर यूपी के कई अन्य स्थानों पर मिला। उसे पकड़ने के लिए टीम बिहार समेत अन्य स्थानों पर भी गई थी। इस बीच पता चला कि वह मिर्जापुर में ही छिपने का प्रयास कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगने पर उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयोग चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed