{"_id":"6632b2ce4d80188b38082b79","slug":"accused-of-luring-a-teenage-girl-from-haryana-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-115701-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हरियाणा से किशोरी को बहलाकर ले आने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हरियाणा से किशोरी को बहलाकर ले आने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चेतगंज। हरियाणा से एक 13 वर्षीय किशोरी को बहलाकर अपने घर चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव ले आने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अभिरक्षा में ले लिया। हरियाणा पुलिस बुधवार को दोनों को अपने साथ लेकर चली गई।
चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिव शंकर पानीपत में मजदूरी का काम करता था। बीते 19 अप्रैल को एक 13 वर्षीय किशोरी को बहलाकर अपने गांव लेकर आ गया। किशोरी के घर से लापता होने पर उसके पिता ने हरियाणा में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। हरियाणा पुलिस ने बीते 24 अप्रैल को ही चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थानीय पुलिस को लेकर आरोपी का पता लगाया। बुधवार को दोपहर में पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी आशुतोष सिंह के साथ हरियाणा पुलिस गांव पहुंची और आरोपी शिव शंकर को गिरफ्तार कर किशोरी को अभिरक्षा में ले लिया। हरियाणा पुलिस दोनों को लेकर चली गई। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि हरियाणा पुलिस किशोरी को भाग कर ले आए युवक को गिरफ्तार कर ले गई है।