फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of killing shopkeeper with sword arrested

Mirzapur News: दुकानदार को तलवार से मारने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing shopkeeper with sword arrested
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में शुक्रवार को शाम को ठेला दुकानदार पर तलवार से हमला कर घायल करने के आरोपी कार चालक को पुलिस ने ककरद मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से तलवार भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी प्रद्युम्न कोल (24) शुक्रवार को शाम को अपना ठेला लेकर दीपनगर बाजार जा रहा था। बाजार में जाम लगने से ठेला दुकानदार उसमें फंस गया। उस दौरान पीछे से एक कार आ गई। कार देखकर प्रद्युम्न अपना ठेला बगल कर रहा था, उसी दौरान ठेला कार से सट गया। ठेला सटने पर कार चालक ने गुस्से में आकर पहले ठेला में टक्कर मारी और उसके बाद तलवार निकालकर कार से बाहर आया। इसके बाद ठेला दुकानदार के सिर और शरीर पर कई वार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से ठेला दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तलवार से हमला करने के आरोपी को संतनगर पुलिस ने ककरद मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तलवार से हमला करने के आरोपी आर्यमन प्रताप सिंह निवासी दढि़या पड़रिया कला थाना संतनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तलवार भी बरामद किया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed