फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aarti of Goddess Ganga was performed at Pakka Ghat on the second day of Navratri.

Mirzapur News: नवरात्र के दूसरे दिन पक्का घाट पर हुई मां गंगा की आरती

Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aarti of Goddess Ganga was performed at Pakka Ghat on the second day of Navratri.
पक्काघाट पर मां गंगा की आरती करते श्रद्धालु।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन दिन सोमवार को भी विंध्याचल के पक्का घाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती हुई। विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित महाआरती सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन रविवार को मुख्य अतिथि अपर आयुक्त (प्रशासन) राजकुमार द्विवेदी सपरिवार शामिल हुए। घाट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर घाट को रंग-बिरंगी झालरों और सुगंधित फूलों की मालाओं से सजाया गया। गंगा आरती प्रमुख रामानंद तिवारी और उनकी टीम ने मुख्य अतिथि को संकल्प कराकर मां गंगा का विशेष पूजन कराया। इसके बाद भव्य महाआरती हुई। आरती के बाद मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और मां गंगा का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली, रितिक मोदनवाल, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा, राज तिवारी, रामजी माली, रमेश और विवेक अग्रहरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed