फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died after being struck by lightning

Mirzapur News: बिजली गिरने से चपेट में आकर युवक क मौत

Fri, 06 Sep 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being struck by lightning
राजगढ़/हलिया। सोन खम्हरिया गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, हथेड़ा गांव में युवती और गुर्गी गांव में महिला बिजली गिरने से अचेत हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोन खम्हरिया गांव निवासी सोनू (24) पुत्र राजेंद्र बिंद घर के बाहर मड़हे में बैठे थे। तभी बूंदाबांदी के बीच तेज गरज-चमक में बिजली गिरी। बिजली गिरने से सोनू उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, हलिया थाने के हथेडा गांव निवासी राधा (18) पुत्री राजकुमार बारिश के दौरान घर के बरामदे में बैठी थीं। अचानक गरज-चमक के बाद कुछ दूरी पर बिजली गिरने के कारण वे झुलस कर अचेत होकर गिर गईं। गुर्गी गांव निवासी मंजू (32) पत्नी शिवबोध घर के पास बैठी थीं। कुछ दूर पर बिजली गिरने से वे झुलस गईं। दोनों को उनके परिजन पीएचसी ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलसी एक युवती व महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed