{"_id":"666b6d7dfccda3234b019304","slug":"a-woman-who-taught-tuition-got-a-theft-committed-in-sdos-house-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117577-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला ने ही एसडीओ के घर कराई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला ने ही एसडीओ के घर कराई चोरी
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत निगम के एसडीओ के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला ही चोरी की घटना की मास्टरमाइंड निकली। तीन माह पहले उसने बहन को बुलाकर ताला देकर डुप्लीकेट चाबी बनवाई। इसके बाद मौका पाकर बहन को घर भेजकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इसकी जानकारी होने पर कटरा कोतवाली पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विपिन कुमार पटेल विद्युत निगम के चुनार में उप खंड अधिकारी वितरण के पद पर तैनात हैं। वे परिवार के साथ कटरा कोतवाली क्षेत्र के भरुहना स्थित सरस्वती विहार काॅलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। विपिन बीते सोमवार को सुबह करीब पौने आठ बजे परिवार के साथ पड़री स्थित एक मंदिर में दर्शन करनेे गए थे। सुबह पौने 10 बजे घर लौटे तो कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी से आभूषण और नकदी आदि चोरी हो गए थे। एसडीओ ने चोरी की घटना की सूचना कटरा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि एक लड़की घर में दिखाई दी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि पड़ोसी ने एक लड़की को देखा था। उनको लगा कि मकान मालिक की पुत्री होगी, परंतु वह छह माह से बाहर है। इसके बाद संदिग्ध लड़की की तलाश की जाने लगी। छानबीन में पता चला कि एसडीओ के घर उनके बच्चों को पढ़ाने एक युवती महक पांडेय निवासी छटहा थाना पड़री आती है। इसके बाद सर्विलांस और अन्य सूत्रों से छानबीन की गई। साक्ष्य मिलने के बाद महक पांडेय को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो चोरी की घटना का खुलासा हो गया। महक डेढ़ साल से एसडीओ के घर उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। जहां एसडीओ किराए पर रहते हैं। उस मकान के पीछे महक अपनी बहन पलक पांडेय के साथ रहती है। तीन माह पहले घर पर बच्चों को पढ़ाते समय जब एसडीओ और उनकी पत्नी नहीं थी तो महक ने अपनी बहन पलक को बुलाकर ताला देकर डुप्लीकेट चाबी भी बनवा ली। इसके बाद बातचीत में उसे पता चला कि 10 जून को सुबह एसडीओ परिवार के साथ पूजा करने जाएंगे। वह अपने छत से सुबह पांच बजे देखती रही। जब एसडीओ परिवार के साथ चले गए तो अपनी बहन को भेजकर चोरी की घटना को अंजाम दी। छत से रेकी करते हुए बहन से बात करती रही। दोनों बहनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के पांच मंगल सूत्र, एक चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी ईयर रिंग, एक जोड़ी बाली, आठ बिछिया,चार पायल और 17500 रुपये बरामद हुए।