फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A person returning home after earning becomes a victim of fraud.

Mirzapur News: कमा कर घर लौट रहा व्यक्ति ठगी का शिकार

Mon, 15 Apr 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
A person returning home after earning becomes a victim of fraud.
जिगना। सूरत से कमाकर घर लौट रहे व्यक्ति से बाइक सवार युवक ने शनिवार की रात ठगी कर ली। गुटखा मंगाने के बहाने उसका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में 10 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव निवासी राजेश बिंद सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। वे शनिवार को घर लौट रहे थे। जिगना थाने के पास उन्हें एक युवक मिला। उसने राजेश से कहा कि जहां तुम चलोगे, वहीं हम भी चलेंगे। तुम्हें भी बाइक से लेते चलेंगे। इसके बाद राजेश बैग लेकर बाइक पर बैठा तो बाइक सवार ने उसका बैग पकड़ कर उसे 10 रुपये दिया और गुटखा लाने के लिए कहा। राजेश गुटखा लेने गया तो बाइक सवार उसका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन, कपड़े आदि थे। राजेश ने बाइक सवार की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed