फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A new path of knowledge will open in the villages

Mirzapur News: गांवों में खुलेगी ज्ञान की नई राह, 13 पंचायतों में बन रहे पुस्तकालय

Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A new path of knowledge will open in the villages
कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत में बनी पुस्कालय में रखी पुस्तकें।-सोशल मीडिया।
-कक्षा 1 से इंटर तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी पुस्तकें, पंचायत भवनों में होगी पढ़ाई की सुविधा
विज्ञापन


चील्ह। ग्रामीण बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और शैक्षिक माहौल को मजबूत करने के लिए कोन ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। पंचायत विभाग की ओर से पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा दी गई हैं।
मानोव, मिश्रधाप, पुर्जागीर, अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी, हुसैनीपुर, जगापट्टी, लखनपुर, धौरहरा, डेंगूरपट्टी, मांहगीपुर, नेवड़िया, तिलठी और खुलुआ ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों पर पुस्तकालय चलेंगे। यहां कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी। पुस्तकालयों के लिए सामान्य विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण विषय की पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा पहले से ही एनसीईआरटी की कक्षा एक से 12 वीं तक की पुस्तकें पुस्तकालयों में रखी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पुस्तकालयों के शुरू होने से गांवों में बच्चों को बेहतर अध्ययन का वातावरण मिलेगा। अच्छी गुणवत्ता की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध होने से विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी और उनकी शैक्षिक तैयारी को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाशंकर, एडीओ, पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed