फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A man brandished a pistol and fired shots on Instagram, and the video went viral.

Mirzapur News: इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल

Sat, 17 Jan 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A man brandished a pistol and fired shots on Instagram, and the video went viral.
अहरौरा। तमंचा लहराकर दबंगई की हनक दिखाने वाले युवक ने फायरिंग कर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी। मानिकपुर गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम आईडी पर अवैध तमंचे से फायरिंग का वीडियो ऑडियो क्लिप वायरल की है। ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की। बताया कि युवक तमंचा लहराते हुए घूमता रहता है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। अपनी दबंगई से आए दिन लोगों को डराता-धमकता भी रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पिता का जिला बदर हुआ है। इसके बावजूद आए दिन गांव में घूम कर अपनी दबंगई से लोगों में भय बनता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed