{"_id":"680548b9b6adf708810f0dca","slug":"a-bike-rider-lost-his-life-due-to-a-vehicle-collision-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132580-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव के पास शनिवार की देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सोनभद्र के भरकवाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर ने उन्हें सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे घायल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी विमलेश (20) और अभय (18) पटेल नगर नदिहार बाजार से बाइक से अपने घर जा रहे थे। बिशनपुरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। सोनभद्र पहुंचने पर डॉक्टर ने अभय को मृत घोषित कर दिया जबकि विमलेश कुमार को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो युवक लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है।