फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एनपीआर कार्ड बनाने में बरतें सतर्कता

एनपीआर कार्ड बनाने में बरतें सतर्कता

Thu, 21 Mar 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 21 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को एनपीआर कार्ड बनाने का प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया गया। प्रशिक्षण एम्फेसिस लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों द्वारा दिया गया।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट दया शंकर पांडेय ने कहा कि एनपीआर कार्ड बनवाने में विशेष सतर्कता बरतें। प्रगणक को लोग पूरी और सही सूचना दें। क्योंकि गलत सूचना से संबन्धित का ही विवरण गलत होगा। श्री पांडेय ने कहा कि यह आधार कार्ड नहीं है। जिन लोगों का आधार कार्ड बना है। उनको भी एनपीआर कार्ड बनवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक स्वतंत्र द्विवेदी ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। जनपद मे द्वितीय चरण में एनपीआर कार्ड बनाया जाएगा। कार्ड के संबंध में जानकारी लेते समय बहुत ही सतर्कता बरतें। जिससे जनता को एनपीआर कार्ड में सही जानकारी दिया जा सके। छोटी से गलत जानकारी से पूरी सूचना गलत हो जाएगी। श्री द्विवेदी ने बताया कि एनपीआर कार्ड में व्यक्ति के दसों अंगुलियाें का प्रिंट, आंख की पुतली की फोटो, चेहरे की फोटो, नाम, पता, जन्मतिथि आदि दर्ज रहेगा। इसके लिए एक महीने बाद से नगर में कैंप लगाया जाएगा। कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। श्री द्विवेदी ने कहा कि एनपीआर कार्ड से भारत सरकार की योजनाओं का लाभ व्यक्ति विशेष को मिलेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुशील चौबे, बाल मुकुंद, अनिल रावत, राम वृक्ष यादव, अर्पणा तिवारी, संजय श्रीवास्तव, रामयश, निरज कुमार सोनकर, प्रतिमा देवी, राम अधार, भूपति नारायण, देव नंदन सिंह, कमल कांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed