{"_id":"62-81497","slug":"Mirzapur-81497-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन के लिए पड़ोसी ने महिला का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन के लिए पड़ोसी ने महिला का सिर फोड़ा
Mirzapur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के करैदा गांव में गुरुवार को प्रात: घर के बगल में ग्रामसभा की जमीन के लिए हुए विवाद में पड़ोसी ने महिला को लाठी से पीट दिया, जिससे उसका सिर फट गया। अन्य लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर परिजनों ने घटना की सूचना मड़िहान थाने में दे दी है।
करैंदा-गरेरी में अवधेश सिंंह एवं राजेश पटेल पड़ोसी हैं। प्रधान एवं ग्रामीणों के अनुसार इन दोनों के घर के पास ग्राम सभा की जमीन है। जिसके लिए दोनों पड़ोसियों में विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को अवधेश सिंह कहीं गए हुए थे उसी दौरान राजेश पटेल अपने पिता को लेकर उस विवादित जमीन पर खोदाई करने लगे। अवधेश की पत्नी ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन तमतमाए पड़ोसियों ने अकेली महिला पर लाठियां बरसा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के अन्य लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मड़िहान थाने में दी गई है।