फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   देर से ही सही पीड़ितों को मिला न्याय

देर से ही सही पीड़ितों को मिला न्याय

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। कसाब को फांसी की सजा मिलने से बुधवार को शहीदों को न्याय मिल गया। मुंबई हमले के आरोपी कसाब को फांसी देकर भारत ने दिखा दिया कि देश की अस्मिता पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के इस निर्णय की बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, राजनैतिक दलों सहित सभी लोगों ने सराहना की है। कहा कि मुंबई हमले मेें मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है तो घायलों को चार वर्ष के इंतजार के बाद न्याय मिला है।
विज्ञापन

कसाब को फांसी दिए जाने की खबर मिलते ही बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा संकटमोचन तिराहे पर हनुमानजी की आरती की गई। उसके बाद कार्यकर्ताआें द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनोज दमकल ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आतंकवादी कसाब की क्षमा याचना खारिज कर देश के करोड़ों लोगों का मस्तक ऊंचा किया है। श्री दमकल ने कहा कि सरकार का यह फैसला ने हमले में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है तो घायलों को न्याय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि शंकर साहू ने कहा कि कसाब को फांसी देना सराहनीय कदम है। इससे आतंकवादी मानसिकता के लोगों का मनोबल गिरेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमेरिकी सरकार द्वारा आतंकवादी लादेन के शव को समुद्र में दफनाया गया था। उसी तरह अजमल कसाब के शव को भी समुद्र में दफनाया जाना चाहिए था। श्री साहू ने कहा कि मुंबई हमले में मारे गए निरपराध लोगाें को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को भी फांसी देने की मांग की।

इस अवसर पर दिवाकर, विजय बहादुर पांडेय, राजपति ओझा, शशि कांत मोदनवाल, रमेश विश्वकर्मा, प्रवीण मौर्या, मोती लाल मौर्या, दशरथ शर्मा, दशरथ साहू, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजीव यादव, उमेश पप्पन, हरि नारायण, बंटी सोनकर, रतन सिंह पाल, विजय मोदनवाल, जितेंद्र मोदनवाल, टुनटुन साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed