फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शास्त्रीय संगीत स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

शास्त्रीय संगीत स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। साधना ललित कला प्रशिक्षण केंद्र विंध्याचल के तत्वावधान में रविवार को शिवरात्रि भवन परिसर में शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट पीएसी एमपी सिंह ने मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डा. दीपाली श्रीवास्तव, शशि भूषण सिंह एवं रविचंद्र गोस्वामी ने अपनी अहम भूमिका निभाई। बाल वर्ग के तहत गायन में आकृति व नृत्य में उर्वशी श्रीवास्तव प्रथम रहीं। किशोर वर्ग के तहत गायन में पंकज, वादन में शानू गौरी व नृत्य में मनीष कुमार शर्मा तथा कार्तिक पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। युवा वर्ग में हरिदत्त तिवारी ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों के साथ श्याम कृष्ण मिश्र, गिरजा शंकर सविता एवं मनोज शुक्ल ने कुशल संगत किया। साधना ललित कला केंद्र के निदेशक पंडित महेश्वरपति त्रिपाठी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान गजल गायक राजेश श्रीवास्तव ने अपने मधुर गजलों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सचिव शिवराम शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सरिता त्रिपाठी, संगीता सिन्हा, ओमप्रकाश मिश्र, संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed