फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   झांकियां देख लोग हुए रोमांचित

झांकियां देख लोग हुए रोमांचित

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री बाल भरत मिलाप रामलीला कमेटी दुर्गा देवी, सोनबरसा के तत्वावधान में गुरुवार को भैयादूज के भरत मिलाप की झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

भरत मिलाप की नयनाभिराम झांकियों को देखने के लिए प्रमुख सड़कों पर दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर बाद से ही लोग सड़क की पटरियों पर अपना स्थान सुरक्षित करके बैठ गए थे, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपने छतों और बारजों से झाकियों का अवलोकन किया। झांकियों में सबसे पहले कीनाराम जी और भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ कुल 28 झांकियां निकाली गई, जिसमें प्रमुख रूप से भगवान शंकर तांडव, कमल पर विराजमान श्रीकृष्ण व राधा, शंकर-पार्वती का नृत्य, श्रीकृष्ण लीला, मां काली और भष्मासुर का युद्ध, भगवान गणेश का पूजन, एक दिन के मु़ख्यमंत्री, कभी राम कभी श्याम, श्रीश्रीश्री महाकाली, राधा-कृष्ण होली, शेर पर सवार मां दुर्गा, खांटू वाले श्याम जी, मां वैष्णो देवी, राधा-कृष्ण के नृत्य एवं श्रीराम दरबार की झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। झांकियां दुर्गा देवी स्थित रामटेक मंदिर से शुरू होकर नगर के पेहटी चौराहा, गुड़हट्टी बाजार, पानदरीबा, बूढ़ेनाथ, सत्ती रोड, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, घंटाघर, पक्की सरांय चिनियहवा इनारा, चौबे टोला, तुलसी चौक से होते हुए पेहटी चौराहा आकर समाप्त हो गया। इस दौरान अध्यक्ष कस्तूर चंद, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंत्री राजकमल सिंह, उपाध्यक्ष राधेश बरनवाल व प्रदीप कुमार, सजावट मंत्री कृष्ण मोहन सिंह, श्याम बाबू, डा. अनूप कसेरा, जैराम कसेरा, लक्ष्मी नारायण, विजय सिंह, अशोक गुप्ता, रामकुमार, घनश्याम दास आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed