फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक की चपेट में आने से दो युवकाें की मौत

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकाें की मौत

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़/मडि़हान। थाना क्षेत्र के कुनबिया मार्ग स्थित जंगल में सहबवा मोड़ के पास देर रात ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गुरुवार को मिर्जापुर किसी काम से आए थे। वापस घर लौटते समय मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर रात करीब नौ बजे दोनों युवकाें को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची मडि़हान पुलिस ने युवकों को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मडि़हान थाना क्षेत्र के चिखुरिया गांव निवासी जय प्रकाश (30 वर्ष) पुत्र राम लखन अपने मामा के लड़के श्रीनिवास (25 वर्ष) निवासी शेरूआ गांव, थाना मडि़हान के साथ ग्लेंबर मोटर साइकिल से गुरुवार की सुबह किसी कार्य से मिर्जापुर आए हुए थे। शाम को वापस घर लौटते समय रात को करीब नौ बजे बाइक सवार दोनों युवक अभी कुनबिया मार्ग जंगल स्थित सहबवा मोड़ के पास ही पहुंचे थे। तभी जनपद सोनभद्र से मिर्जापुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे बाइक ट्रक के नीचे चली गई और ट्रक की चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने घटना की जानकारी तत्काल मडि़हान पुलिस को दी। ग्रामीणाें की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था। घटनास्थल पर पहुंचे मडि़हान थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र ने दोनाें युवकों को मृत घोषित कर दिया, लेकिन पुष्टि के जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने लगे । उधर, बेटों की मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दोनों युवक लौटते समय मडि़हान बाजार के पास रुककर एक दुकान पर पानी पिया और हंसी-खुशी बात करते हुए अपने घर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ दूर चलने के बाद ही वह काल के गाल में समा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed