{"_id":"62163","slug":"Mirzapur-62163-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पैसा न मिलने पर युवक ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए पैसा न मिलने पर युवक ने लगाई आग, मौत
Mirzapur
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज में मंगलवार को पत्नी द्वारा शराबी पति को दारू पीने के लिए पैसा न देने पर नाराज पति ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले गए जहां पर उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
बहरामगंज निवासी सूरत (40) पुत्र मुंशी बढ़ई गिरी का काम कर परिवार को भरण पोषण करता था। मंगलवार को दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी शांति से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। जिस पर पत्नी ने कहा कि पीने के लिए पैसा नहीं मिलेगा। जिस पर वह उससे झगड़ा करने लगा। पत्नी झगड़े से बचने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। इससे अपमानित महसूस करते हुए सूरत ने कमरे रखा मिट्टी के तेल का डिब्बा उठा लिया और पूरा तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा लिया। आग लगते ही जलने के मारे तड़पते हुए वह घर के बाहर भागा। आग का गोला बने सूरत को देख लोग सहम गए। परिजन एवं पड़ोसियों ने किसी तरह आग को बुझाकर गंभीर रूप से जले सूरत को चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसकेबाद परिवार के लोग उसे लेकर घर चले आए और जिला अस्पताल जाने के लिए अभी किसी वाहन आदि की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसकी घर पर ही मौत हो गई। इस बारे में पूछने पर कोतवाली पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।