{"_id":"61939","slug":"Mirzapur-61939-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार के जाली नोट संग धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार के जाली नोट संग धंधेबाज गिरफ्तार
Mirzapur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अदलहाट (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के बिक्सी बाजार में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने बाइक सवार एक युवक के पास से पचास हजार के जाली नोट बरामद किया। पकड़ा गया युवक बिहार प्रांत के भभुआ कैमूर जनपद का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया कि जाली नोट बांग्लादेश से होते हुए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से आते हैं।
सीमावर्ती कस्बों और बाजाराें में 500 रुपये व 1000 रुपये के नकली नोट मिलने की सूचना एसओजी को लगातार मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने क्षेत्राधिकारी चुनार हरिनाथ शर्मा को धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी। थानाध्यक्ष रामनरेश यादव व एसओजी प्रभारी बीके सिंह की टीम को सुरागकशी में पता चला कि एक व्यक्ति बाइक से जाली नोटों की खेप लेकर बिक्सी बाजार आ रहा है। थानाध्यक्ष और एसओजी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद एक युवक हीरोहोंडा स्प्लेंडर से बिक्सी बाजार आकर आस्था क्लिनिक के पास रुका। थानाध्यक्ष उससे पूछताछ करने लगे। बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई तो काले रंग के बैग में पचास हजार रुपये के जाली नोट निकले, जिसमें एक-एक हजार के दस नोट तथा शेष 40 हजार पांच सौ रुपये के नोट थे।
युवक के पास से पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस, स्मार्ट कार्ड सहित दो सौ पचास रुपये के असली नोट पाए गए। पकड़ा गया युवक यमुना प्रसाद पुत्र महादेव बिंद ग्राम लक्ष्मणपुर जनपद भभुआ ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा नेपाल व बांग्लादेश के रास्ते भारत में लाया गया नोट आधे रेट पर चलाया जाता है। जो एजेंट नोट देता है उसने अपना असली नाम पता नहीं बताया था। कभी कभी मेराज नाम से पीसीओ से फोन कर बात करता था।