{"_id":"61647","slug":"Mirzapur-61647-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन गोदाम में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन गोदाम में आग से लाखों की क्षति
Mirzapur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। झाड़ियों को जलाने के लिए लगाई गई आग की चिनगारी उड़कर पास के कालीन गोदाम में पहुंच गई। जिससे गोदाम में रखा करीब साढे़ तीन लाख रुपये की कालीन, कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। आग की लपटें देखकर जागे कालीन कर्मियाें ने कालीन के अंदर ही लगे मिनी ट्यूबवेल से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड-विंध्याचल मार्ग पर स्थित नटवां पुलिस चौकी के समीप बसहीं गांव की है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित बसहीं गांव के पास मो. हारुन का कारपेट स्पोर्ट का दो गोदाम है। जिसमें गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई और करीब साढे़ तीन लाख रुपये का कालीन, कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आरोप है कि जंगीरोड स्थित बसहीं गांव के पास जमशेद व उसके परिजनों का करीब दो बीघे का एक हाता है, जिसमें काफी जंगल झाड़ी है। गुरुवार की सुबह जमशेद द्वारा उस हाते में आग लगाकर झाड़ियों को जलाया जा रहा था। जिसकी चिनगारी मो. हारून के पहले गोदाम में जा गिरी और आग लग गईं। गोदाम में अचानक लगी आग से निकल रहे अधिक मात्रा में धुएं को देखकर नटवां चौकी पर मौजूद दो सिपाही घबड़ा गए और तत्काल भागकर गोदाम के पास पहुंचकर गोदाम कर्मियों को जगाया।
सुबह-सुबह का समय होने के कारण गहरी नींद में सोए कर्मियों को जब यह पता चला कि गोदाम में आग लग गई है तो उनके होश उड़ गए। हो हल्ला मचने पर गोदाम में मौजूद सभी कर्मियों की नींद खुल गई और मिनी ट्यूबवेल की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
गोदाम कर्मियाें का कहना कि जब फायर बिग्रेड की गाड़ी गोदाम के पास पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। वहीं गोदाम मालिक का कहना है कि इस आगजनी में करीब साढे़ तीन लाख रुपये का कालीन, कपड़ा व गोदाम का अन्य सामान जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक ने बताया कि अगर आग दूसरे गोदाम में लगी होती तो 50 लाख रुपये तक का नुकसान हो जाता। मोहल्ले वासियाें का कहना है कि अगर हवा तेज होती तो जंगीरोड स्थित बन रहा पावर हाउस जल गया होता।