फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरी के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

चोरी के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीआरपी ने गुरुवार की भोर में रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास से चोरी की साजिश रचते समय तीन युवकों को गिफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियाें के पास से पुलिस ने दो ट्रेनाें में हुई चोरी के सामान को बरामद करते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि गुरुवार की भोर चुनार चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार व थाने के कुछ सिपाही गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि माल गोदाम के पास तीन लोग ट्रेन में चोरी करने की योजना बना रहे हैं। जानकारी होते ही चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे और तीनाें आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बोरे की तलाशी कराई तो उसमें से चोरी के कुछ सामान बरामद हुए। पूछताछ करने पर तीनाें ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व विंध्याचल में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला का पर्स चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि करीब दो माह पूर्व विंध्याचल से जिगना के बीच नवतनवा दुर्ग एक्सप्रेस में कुछ यात्रियाें का सामान चुराया था। जानकारी होने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियाें में दीपक बिंद पुत्र रामबली निवासी सददूपुर नारशहीद चुनार, पिंटू पटेल पुत्र राधेश्याम निवासी मधोर हलिया तथा विनोद विश्वकर्मा पुत्र रामसजीवन निवासी कुम्हारवाल न्यू सतना मध्य प्रदेश हाल पता सोनभद्र शामिल है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी दीपक बिंद शातिर बदमाश है।

उसके ऊपर अदलहाट, इलाहाबाद, चुनार, मिर्जापुर जीआरपी समेत अन्य थाने में चोरी, एनडीपीएस, गैगेंस्टर, वाहन चोरी समेत अन्य आरोप में कुल 14 मुकदमें दर्ज है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed