{"_id":"62-141164","slug":"Mirzapur-141164-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप की बोरिंग हुई फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप की बोरिंग हुई फेल
Mirzapur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बोरिंग कराने के कार्य में लाखाें रुपये गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। विभाग को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पानी की सुविधा उपब्लध कराने के लिए 460 फीट बोरिंग का बजट पास किया गया जबकि विभागीय अधिकारियाें द्वारा महज 160 फीट ही बोरिंग कराई गई। इससे बोरिंग बैठ गई और पानी की सप्लाई बंद हो गई। डीआरएम वीके त्रिपाठी से कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगाें ने विंध्याचल स्टेशन पर पानी की सप्लाई को बंद होने की शिकायत की।जांच में जो मामला प्रकाश में आया उसको सुनकर सभी हैरान हो गए। बताया कि विभाग द्वारा मिर्जापुर के इंजीनियरिंग विभाग को विंध्याचल में पानी की सुविधा उपल्ब्ध कराने के लिए बोरिंग कराने के लिए कहा गया था। जिसमें 460 फीट की बोरिंग कराने के लिए लाखो रुपये दिए गए थे, लेकिन विभागीय अधिकारियाें ने इसमें बड़ा गोलमाल करते हुए महज 160 फीट ही बोरिंग करा कर अन्य पैसे को हजम कर लिया। यह सुनते ही वह हैरान हो गए और पूरे मामले की जांच कर दोषी लोगाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन