{"_id":"62-141158","slug":"Mirzapur-141158-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, जाम
Mirzapur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के नदौली रोड पर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक की टक्कर से कक्षा दस की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना से गुस्साए विद्यालय के छात्राें ने घर वालाें के साथ मिल कर मिर्जापुर रीवां मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम की सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष हलिया ने लोगाें को समझा बुझाकर शांत कराया।
नैनी कठारी निवासिनी सविता (16 वर्ष) पुत्री सुरेंद्र मौर्य क्षेत्र के जय दुर्गा इंटर मीडिएट कालेज में कक्षा दस की छात्रा थी। सोमवार की सुबह नौ बजे घर से विद्यालय जाने के लिए वह निकली थी। साइकिल सवार छात्रा जैसे ही नेशनल हाइवे सात नदौली रोड के सामने पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकाें ने उसकी साइकल में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि छात्रा करीब दस फीट ऊपर उछल कर सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की खबर लगते ही विद्यालय के छात्र छात्राएं नारेबाजी करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पर छात्रा के परिवार और गांव वालों के साथ मिलकर छात्रों ने मिर्जापुर रीवां मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग दुर्घटना कर भागे बाइक सवार को गिरफ्तार करने तथा मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पीएसी बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मुआवजा दिलाए जाने और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लोेगाें ने जाम को समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।