फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नहीं रहे पूर्व सांसद उमाकांत मिश्र

नहीं रहे पूर्व सांसद उमाकांत मिश्र

Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हलिया। मिर्जापुर-भदोही संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद तथा दो बार एमएलसी चुने गए वयोवृद्ध नेता पं. उमाकांत मिश्र का बुधवार की भोर में इलाहाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही जनपद वासियाें में की शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनका शव बरौंधा स्थित कठार गांव में उनके पैतृक निवास पर पहुंचते ही उनके चाहने वालों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद की शवयात्रा में सभी राजनीतिक दलों के लोग, प्रबुद्ध समाज के लोग एवं आमजन उमड़ पड़े। हलिया ब्लाक के कठार गांव से निकली शव यात्रा बेलन नदी के तट पर स्थित महुवट स्थित प्रसाद आश्रम परिसर में पहुंची, जहां उनके पार्थिव शरीर को पहले आमजनों के दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद तहसीलदार लालगंज विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बरौंधा हवलदार यादव तथा पुलिस के जवानों ने सलामी देते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर उनके सादगी पूर्ण जीवन से प्रभावित लोग दलीय बंधनों का त्याग करते हुए उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शव को मुखाग्नि उनके बड़े भाई पूर्व डिप्टी एसपी स्व. तिलकराज मिश्र के नाती बृजेश कुमार मिश्र ने दी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद की शवयात्रा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी, छानबे विधायक भाईलाल कोल, सपा नेता देवी प्रसाद चौधरी, आनंद शेखर गिरी, भाजपा नेता बालेंदुमणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा आशीष यादव, राजधर दूबे, अजय मिश्र, श्याम बहादुर सिंह, लालगंज ब्लाक प्रमुख जय सिंह, हलिया ब्लाक के प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, हरिबालिका मिश्र, कृष्णकांत दूबे, इंद्रमणि पांडेय, चंद्रभूषण तिवारी, अंजनी नंदन पांडेय सहित आसपास के इलाकों से आए सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed