फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बढ़ाओ हाथ मोहब्बत, दोस्ती के लिए...

बढ़ाओ हाथ मोहब्बत, दोस्ती के लिए...

Wed, 25 Dec 2013 05:45 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Wed, 25 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
चुनार। पतित पावनी गंगा के तट नैनागढ़ की गोद में जन्मे क्रांतिकारी रचनाकार पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ की जयंती पर मौजी जियरा एसोसिएशन द्वारा साहित्य संत धाम बालू घाट पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय एकता कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें पूर्वांचल के नामचीन रचनाकारों एवं कलम के सिपाहियों ने अपनी दमदार एवं हास्य व्यंग्य की चुटीली रचनाओं से समाज के हर पहलू पर करारा प्रहार कर श्रोताओं का मन जीत लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी दिवाकर सिंह और विशिष्ट अतिथि साहित्य प्रेमी कवि एसडीएम सदर डा. विश्राम रहे।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत नगर के दिवंगत साहित्यकार पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’, मास्टर चुनारी लाल, राम प्रसाद नीलम, अब्दुल हक चुनार के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा की गई। इस अवसर पर आयोजक समिति की ओर से नगर के वरिष्ठ रचनाकार बसंतलाल नयन को अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुशायरे का आगाज राजकुमार राजन द्वारा प्रस्तुत वंदना ‘हर मानव का मन निर्मल करे दे, हे शारदे जन-जन की बुद्धि विमल कर दे’ से किया गया। इसके पश्चात मंच पर आए गजलकार निजाम वाराणसी ने देश के सैनिकों को समर्पित रचना ‘सरहद पर जाने वाले सपूतों को देखिए सर पे कफन और हथेली पर जान है। हिम्मत जवान रखिए खुदा मेहरबान है’ प्रस्तुत कर श्रोताओं के दिलों में देश प्रेम की अलख जगा दिया। इसके पश्चात अपनी रचना ‘उनकी आंख में ऐसा हुनर है मुझे मालूम न था। इसमें बिजली का असर था मालूम न था’ सुना कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। भोजपुरी रचनाकार विध्यांचल पांडेय ने देश के हालात का बखूबी चित्रण अपनी रचना ‘सुविधा शुल्क और महंगाई क्या इसलिए सरकार बनाई’ से किया। हेलाल मिर्जापुर ने ‘बढ़ाओ हाथ मोहब्बत का दोस्ती के लिए‘ पेश कर देश के नेताओं पर करारा व्यंग्य किया। इसके पश्चात एसडीएम सदर डा. विश्राम ने अपनी उम्दा रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। कवि सम्मेलन में बरेली के रमाकांत, अहमद आजमी आदि ने अपनी बेहतरीन रचनाएं व गीत गजल सुनाए। मुशायरे का संचालन समर गाजीपुर ने किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से कुशवाहा दीप मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed