{"_id":"62-116308","slug":"Mirzapur-116308-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों की सुरक्षा के लिए बन रही नई चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों की सुरक्षा के लिए बन रही नई चहारदीवारी
Mirzapur
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जेल प्रशासन नई चहारदीवारी बनवा रहा है। लगभग 16 फीट की ऊंचाई वाली जेल की चहारदीवारी को अब 22.3 फीट का किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा इसके लिए कार्य भी आरंभ करा दिया गया है। जेल प्रशासन की मानी जाए तो संवेदनशीलता को ध्यान में रख कर बंदियों के हित में यह कदम उठाया गया है।
जिला कारागार में जनपद और सोनभद्र के 1100 से अधिक बंदी वर्तमान में हैं। जिनमें कई नक्सली और आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी भी शामिल हैं। जिला कारागार के पश्चिमी छोर पर जल्द बनकर तैयार होने वाले संगमोहाल ओवरब्रिज के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए थे। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जेल प्रशासन द्वारा जेल की वर्तमान चहारदीवारी को तोड़ कर उसके स्थान पर 22.3 फीट की नई चहारदीवारी बनाने का निर्णय लिया गया। शासन स्तर से प्रस्ताव पारित होते ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। गुरुवार की शाम जेल के पश्चिमी छोर पर कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य के लिए सामान ले जाने हेतु एक गेट का निर्माण भी कराया गया है।
इस संबंध में जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए जेल की चहारदीवारी को 22.3 फीट का किया जा रहा है। बंदियों के चलते कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके लिए जेल के पश्चिमी छोर पर एक विशालकाय गेट लगाया जा रहा है।