फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस ने गोगांवघाट पर मारा छापा

पुलिस ने गोगांवघाट पर मारा छापा

Sat, 23 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sat, 23 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
जिगना। खनन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव घाट पर छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन कर बालू को नाव से संत रविदास नगर ले जा रहे कुछ नाविकाें को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ में खनन माफिया के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद खनन विभाग के पर्यवेक्षक ने नौ नामजद तथा कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए नाविकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव घाट पर हो रहे अवैध बालू खनन के स्थान पर छापा मारा। टीम की छापेमारी की खबर लगते ही अवैध खनन कर्ताओं में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी अपनी नाव लेकर इधर उधर भागने लगे। टीम ने अवैध खनन कर नाव से बालू को संतरविदास नगर जनपद ले जा रहे कुछ नाविकाें को घेराबंदी कर पकड़ लिया। टीम के नेतृत्व कर्ता रामसुरेश ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए नाविकाें ने बताया कि ग्राम गोगांव के कई लोग अवैध खनन करवाकर पैसा वसूल करते हैं। मामला खुलने पर सर्वेक्षक रामसुरेश व अशोक मौर्या ने ग्राम गोगांव के शिवनाथ माझी, नान्हू, तेज बहादुर, रंगनाथ, खेलाड़ी, देवीशंकर, रामआसरे, बबुल्ले को नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ अवैध खनन परिवहन व प्रदूषण करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। जिगना पुलिस सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बताते चलें कि गोगांव में खनिज विभाग द्वारा कृष्ण कुमार व पुष्पराज सिंह को पट्टा दिया गया है। बावजूद उसके कुछ लोग अवैध खनन कर नाव से परिवहन कराते हैं। इसकी शिकायत पट्टाधारकाें ने गत दिनाें अधिकारियाें से की थी। शिकायत पर उच्चाधिकारियाें ने छापेमारी कर अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed