फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   परमिट शुल्क पर भारी पड़ रहा वीआईपी शुल्क

परमिट शुल्क पर भारी पड़ रहा वीआईपी शुल्क

Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में पाषाण व्यवसायियों को परमिट शुल्क पर अब वीआईपी शुल्क भी देना पड़ रहा है। प्रशासन का चाबुक पहले ही चलने से पत्थर व्यवसायी भी सहमे हुए हैं। उनकी स्थिति मरता क्या न करता वाली हो गई है। कार्रवाई की जद में आने से बचने के लिए चुपचाप वीआईपी शुल्क देने में ही वह अपनी भलाई समझ रहे हैं। चौबीस घंटे में कितना शुल्क वसूला गया इसके हिसाब-किताब का जिम्मा पाषाण विभाग के कार्यालय में तैनात कुछ बाबुओं पर है। उक्त बाबू शाम ढलते ही लखनऊ से आए लोगों को वीआईपी शुल्क का थैला पकड़ा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली सरक ार की तर्ज पर ही सूबे की वर्तमान सरकार भी पाषाण व्यवसायियों से वीआईपी शुल्क वसूल रहा है। वसूली की यह कार्रवाई एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हुई है।
विज्ञापन

इसके लिए परमिट (एमएम-ग्यारह) जारी करने के दौरान प्रत्येक रवन्ने पर अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। मसलन बोल्डर लदे ट्रक से चौदह सौ व ट्रैक्टर से छह सौ रुपये वीआईपी शुल्क लिए जा रहे हैं। इसी तरह बालू लदे ट्रैक्टर से दो सौ रुपये वीआईपी शुल्क के नाम पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है। वीआईपी शुल्क लगने के कारण बोल्डर व पटिया आदि के दामों में भी बढ़ोतरी भी की जा रही है। कुछ पत्थर व्यवसायियों का कहना है कि वीआईपी शुल्क का भार वह भला क्यों झेलें। इसलिए अब प्रति ट्रक जाने वाले माल के दाम को वह बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed