फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   997 objection received in Mandal against reservation

आरक्षण के विरोध में मंडल में प्राप्त हुई 997 आपत्ति

Tue, 23 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
997 objection received in Mandal against reservation
मिर्जापुर। कोर्ट के निर्देश के बाद भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची के विरोध में विंध्याचल मंडल के विभिन्न जनपदों में कुल 997 आपत्तियां प्राप्त हुई। मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र जिले में सबसे ज्यादा ग्राम प्रधान पद आरक्षण के विरोध में लोगों ने आपत्तियां दाखिल किया है। आपत्तियां मंगलवार तक दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल में जनपदवार आंकड़ो पर गौर करें तो मिर्जापुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 330, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 0, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 34, ब्लाक प्रमुख पद पर 0 व जिला पंचायत सदस्य के लिए चार आपत्ति को मिलाकर कुल 368 आपत्ति डाले गए हैं। भदोही में ग्राम प्रधान पद पर 336, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 11, ब्लाक प्रमुख पद के लिए सात व जिला पंचायत सदस्य पद पर 18 आपत्ति को मिलाकर कुल 378 आपत्तियां दाखिल किए गए हैं। इसी तरह सोनभद्र में ग्राम प्रधान पद पर 189, ग्राम पंचायत सदस्य पर दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 31, ब्लाक प्रमुख पद पर एक व जिला पंचायत सदस्य पर 10 आपत्तियों को मिलाकर कुल 233 आपत्तियां दाखिल किए गए हैं। उप निदेशक पंचायत विंध्याचल मंडल एके शाही ने कहा मंगलवार तक आपत्तियां दाखिल किए जाएंगे। उन्होने कहा प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण दो दिन के अंदर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed