{"_id":"63a9f79c737bb2106b29ec3f","slug":"92-thousand-withdrawn-from-account-mirzapur-news-vns6906368197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विकास परियोजना के नाम पर ठगी: शातिरों ने पहले अकाउंट डिटेल्स और OTP मांगा, फिर खाते से निकाल लिए 92 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विकास परियोजना के नाम पर ठगी: शातिरों ने पहले अकाउंट डिटेल्स और OTP मांगा, फिर खाते से निकाल लिए 92 हजार
Tue, 27 Dec 2022 08:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:24 AM IST
सार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट गांव निवासी गणेश बिंद ने बताया कि रविवार की शाम उन्हें किसी ने फोन किया कि प्रसव के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से रुपये खाते में भेजना है। रुपये देने के नाम पर ठग ने उनके बैंक खाते का नंबर व ओटीपी ले लिया। इसके बाद...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
मिर्जापुर में बाल विकास परियोजना से लाभ के चक्कर में एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 92 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित अपने रुपये वापस कराने के लिए भटक रहा है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट गांव निवासी गणेश बिंद ने बताया कि रविवार की शाम उन्हें किसी ने फोन किया कि प्रसव के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से रुपये खाते में भेजना है। रुपये देने के नाम पर ठग ने उनके बैंक खाते का नंबर व ओटीपी ले लिया। इसके बाद से ठगों ने दो घंटे के अंदर छह बार में 92 हजार 317 रुपये उनके बैंक खाते से निकाल लिया।
खाते में मात्र 719 रुपये बचा है। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिस नंबर से फोन आया था। वह भी बंद हो गया। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर रुपये वापस दिलाने की मांग की।