{"_id":"5c7ad10ebdec222720375032","slug":"91551552782-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ कैंपस में रही कलरव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ कैंपस में रही कलरव की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शनिवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के युवा महोत्सव ’कलरव 2019’ की धूम रही। संकाय प्रमुख तथा दक्षिणी परिसर की आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मानापल्ली ने व्याख्यान संकुल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें संकाय के छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों की जानकारी ली गई। इसके साथ ही साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सुभाषण, आशु भाषण तथा निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न चित्रकला प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कार्टूनिंग, स्केचिंग तथा कोलाज में युवा छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता और सृजनशीलता का परिचय दिया। इसके साथ ही आकर्षक मेंहदी लगाकर उन्होंने उपस्थित लोगों का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीत, नृत्य तथा नाट्य कला की प्रतियोगिताएं रहीं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज की। संगीत में हिन्दुस्तानी तथा पश्चिमी संगीत का जोर रहा वहीं न्त्य में शास्त्रीय तथा लोकनृत्यों की धूम रही। एकल अभिनय तथा माइम के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉ. श्याम बाबू पटेल रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य प्रभारी ने इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास एवं बेहतर नागरिक बनने की बात कही। लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन संकाय के छात्र सलाहकार डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में संकाय के डॉ. शाहिद परवेज, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. जयंत, डॉ. दीपान्विता, डॉ. दुष्यंत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकायें, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।