{"_id":"5b0d94ac4f1c1ba16e8b52fc","slug":"91527616684-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री सेतु पर खराब हुआ ट्रक, लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री सेतु पर खराब हुआ ट्रक, लगा भीषण जाम
Updated Tue, 29 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
विंध्याचल रोड पर लगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर मंगलवार की सुबह शास्त्री पुल समेत तीन स्थानों पर वाहनों के खराब होने से भीषण जाम लग गया। सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शास्त्री सेतु के बीच औराई की तरफ से आ रहा ट्रक सुबह सात बजे खराब हो गया जिससे जाम लग गया और वाहनों की दोनों तरफ से कतार लग गई। वाहन चालकों ने गाड़ियों को आगे पीछे करके थोड़ा सा रास्ता खाली कराया लेकिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा। घंटों मशक्कत के बाद जाम थोड़ी देर के लिए खुला ही था कि थोड़ी दूर पर एक रोडवेज की बस व एक ट्रक का पहिया सड़क पर पंक्चर हो गया। इसके चलते लंबा जाम लग गया। पूर्णिमा का दिन होने के कारण देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने अपने अपने वाहनों से आए थे जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जाम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का वाहन समेत कई एंबुलेंस फंसी रही। सरकारी कर्मचारी जाम में फंस गए। चिलचिलाती धूप में छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल थी। शास्त्री सेतु का भार वहन क्षमता काफी कम है जाम की स्थिति मे पुल पर ओवर लोड काफी बढ़ जाता है जिससे पुल पर संकट के बादल मंडरा रहा है। जाम के चलते नटवां तिराहेड से शीतला मंदिर व शास्त्री सेतु से पुरजागिर व चील्ह से तिलठी तक भारी जाम लगा रहा। जाम का यह सिलसिला महज एक दिन का नहीं आए दिन लोग जाम के झाम से जूझ रहे हैं।