फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निरीक्षण में गायब मिले 45 कर्मचारी

निरीक्षण में गायब मिले 45 कर्मचारी

Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में गायब मिले 45 कर्मचारी
मिर्जापुर। ठंड के चलते राज्य कर्मचारी भी कार्यालयों में विलंब से पहुंच रहे हैं जिससे काम प्रभावित हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को पथरहिया स्थित विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों से 45 कर्मचारी नदारद पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने उपस्थित कर्मचारियों को चेताया कि विलंब से आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ठंड के चलते कर्मचारियों के विलंब से कार्यालय पहुंचने और इसके चलते कार्य प्रभावित होने की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी को मिली थी। इसके बाद उन्होंने विकास भवन के कर्मचारियों को समय कार्यालयों में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कई कर्मचारी विलंब से कार्यालय पहुंच रहे थे। दूसरी बार ऐसी शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन शनिवार की सुबह दस बजे विकास भवन पहुंच गईं। उन्होंने विभिन्न विभागों में पहुंच कर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। अचानक सीडीओ के पहुंचने पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मत्स्य विभाग में आठ, लघु सिंचाई में चार, सहकारिता में सात, एडीओ समाज कल्याण में चार, डीएसटीओ कार्यालय में आठ, डीआरडीए में पांच, डीडीओ में पांच, नेडा में तीन और विकलांग कल्याण कार्यालय में एक कर्मचारी नदारद मिला। कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने नारागजी जताई और गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंच कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। कहा कि विलंब से आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed