{"_id":"5a4fb92f4f1c1b36198b4ffd","slug":"91515174191-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर होगा शाही स्नान:मनुपुरी जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर होगा शाही स्नान:मनुपुरी जी
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जूना अखाड़ा के संत मध्यप्रदेश के धार जिले के श्री जागेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी मनुपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रयाग में मौनी अमावस्या पर 16 जनवरी को महामंडलेश्वर डा. अवधेशानंद जी महाराज के नेतृत्व में शाही स्नान होगा। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद की बैठक हुई थी, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। संतों ने जिनके पास वर्ष 2019 में होने वाले अर्धकुंभ के लिए जिन अखाड़ों के पास भूमि नहीं है, उनके लिए भूमि के साथ श्रद्धालुओं के लिए समुचित प्रबंध की मांग की।
मनुपुरी जी महाराज ने शुक्रवार को तिवराने टोला स्थित डा. भवदेव पांडेय शोध संस्थान में चतुर्थी पर उपस्थित श्रद्धालुओं को चतुर्थी का माहात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञान एवं विवेक के देवता भगवान गणेश प्रथम देव हैं। मांगलिक कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान गणेश की पूजा का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। मनुष्य के जीवन के उत्थान में उसके ज्ञान, बुद्धि, विवेक का सर्वाधिक योगदान होता है। यही गुण मनुष्य को अन्य जीवों से श्रेष्ठ बनाता है। इस मौके पर विंध्य पंडा समाज के कोषाध्यक्ष गौतम द्विवेदी, सलिल पांडेय, ज्ञान कांस्यकार, ओमप्रकाश, अंकित हिंदुस्तानी, शशांक सिंह, नकुल तिवारी, साकेत पांडेय, आयुष सिंह, रुपा श्रीवास्तव, छाया सिंह, लता, जलज विभाव पांडेय मौजूद रहे।